_खैरागढ। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चरल हेरिटेज, दिल्ली द्वारा इन्टैक इंडिया हेरिटेज क्विज 2018 रविवार दिनांक 05/08/2018 को इन्दिरा कला संगीत विश्व विद्यायल खैरागढ़ में किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 टीमों ने भाग लिया जिसमें 100 प्रतिभागी शामिल थे। इस क्विज में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर के हुमेश वर्मा और अक्षर साहा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही विद्यायल से ही कामना सिंह और आशीष वर्मा की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।_
_इस क्विज में राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ तथा सांस्कृतिक विरासत से संबंधित सवाल पूछे गए जैसे किसने मोहम्मद इकबाल के 'सारे जहां से अच्छा' गीत का संगीत रचा था? यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में नामित पर्वत रेल्वे लाईन का नाम? बस्तर जनजातियों के नशीले पेय का नाम जिसका निर्माण फूल से किया जाता है? आदि सवाल पूछे गए।_
_इस क्विज में हुमेश वर्मा, अक्षर साहा, कामना सिंह, आशीष वर्मा, सिद्धी चोपड़ा, तेजस्वी वर्मा, दामिनी साहू, नागेश वर्मा, दामिनी वर्मा और सत्यम सिंह राठौर ने सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यायल की ओर भाग लिया था।_
🚩🚩
0 Comments