Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

365 दिन में सबसे उत्कृष्ट दिन गुरु पूर्णिमा, विद्यायल ने मनाया धुमधाम से 11 अगस्त 2018

खैरागढ़। स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप वंदना और सरस्वती वंदना से की गई। तत्पश्चात विद्यार्थी भैया-बहनों ने गुरु के महत्व का बखान करते हुए गीत प्रस्तुत की। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री भुनेश्वर यादव मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल हुए, इस कार्यक्रम में प्रेम स्मृति शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री मनोज गिड़िया, व्यवस्थापक श्री गैंदमल चोपड़ा, प्राधानाचार्य सुश्री राजलक्ष्मी सिंह और प्राचार्य श्री संदीप जैन उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री भुनेश्वर यादव ने गुरु शिष्य पर प्रकाश डालते हुए सबको शुभकामनाएं दी। प्रेम स्मृति शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री मनोज गिड़िया ने गुरु पूर्णिमा पर्व को 365 दिनों में सबसे उत्कृष्ट दिन बताते हुए कहा माता-पिता हमारे प्रथम और शिक्षक हमारे द्वितीय गुरु होते हैं, इसलिए हमें इनसे हमेशा आशीर्वाद लेते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि हर किसी को जीवन में एक सांसरिक गुरु जरुर बनाना चाहिए जिनको हम अपनी समस्या बता सके, जिससे परिवार, समाज और देश में रहते रहते रास्ता न भटकते हुए हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।_
_अंत में विद्यायल के समस्त शिक्षक आचार्या-दीदीयों को तिलक लगाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।_
🚩🚩









Post a Comment

0 Comments