_खैरागढ़। स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इस शनिवार दिनाँक 11/08/2018 को विद्यायल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के प्रति अपने भक्तिभाव को प्रकट किया। इस कार्यक्रम में संगीत क्षेत्र से जुड़े श्री सुरेश दुबे मुख्य अतिथि के रुप में तथा श्री संभव लुनिया निर्णायक के रुप में मौजूद रहे।_
_मुख्य अतिथि श्री सुरेश दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की संगीत से लोगो को संस्कार सिखने का अवसर मिलता है, संगीत झुकना सिखाती है। निर्णायक श्री संभव लुनिया ने विद्यार्थियों के देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की तारीफ की और देशभक्ति गीत गाकर सबका मन मोह लिया।_
_अंतिम में विद्यायल के प्राचार्य श्री संदीप जैन ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यार्थियों को आने वाली गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया।_
_इस प्रतियोगिता में ईशा वर्मा, मोनिका वर्मा, राखी यादव, मनिषा वर्मा, भोजमती दशरिया, आरती सिंह, तृष्णा यादव, निकिता पाण्डे, रुचिका सिंह, लूसना यादव आदि ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।_
🚩🚩
0 Comments