Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

इस शनिवार सम्पन्न हुआ विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता 4 अगस्त 2018

इस शनिवार सम्पन्न हुआ विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता
_खैरागढ़। पर्यावरण प्रदूषण, पारिस्थितिक तंत्र और न्यूटन के खोज विषय पर आधारित विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में शनिवार 04/08/2018 को हुआ। यह प्रतियोगिता विज्ञान विभाग की ओर से किया गया जिसमें कुल 21 विद्यार्थी भैया-बहनों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गो बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम बाल वर्ग के विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण विषय पर प्रदूषण के कारण, प्रभाव और उसके रोकथाम को विभिन्न गतिविधि, पोस्टर और विडियो स्लाईड के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसी तरह किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के विद्यार्थियों ने क्रमशः पारिस्थितिक तंत्र और न्यूटन के खोज तथा उपलबद्धियों पर पत्र वाचन करते हुए अपने विषय को विद्यायल के अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता के अध्यक्षता विद्यायल के प्राचार्य श्री संदीप जैन की तथा निर्णायक की भूमिका विद्यायल की आचार्या श्रीमती रानू शर्मा और कु. मोनिका सिन्हा ने निभाई। सभी विद्यार्थी भैया-बहनों को संबोधित करते हुए श्रीमती रानू शर्मा ने कहा विद्यायल द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम से और प्रतिभागियों का उत्साह देकर बहुत खुशी होती है, विज्ञान पत्र वाचन ऐसा प्रतियोगिता है जिसमें एक विषय में ही बहुत सारी जानकारी हमें मिलती है।_
_इस प्रतियोगिता में तारिका वर्मा, कुशाल देवांगन, हुमेश वर्मा, हर्ष पाल, सानिया ठाकुर, अंजली यादव, रुचिका सिंह, अंजू वर्मा, दिपाली वर्मा, देवेश साहू तथा अन्य सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।_
🚩🚩



Post a Comment

0 Comments