_खैरागढ़। जैसा कि विदित है सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर अपने विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने के लिए प्रत्येक शनिवार को विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करता है। इसी कड़ी में इस शनिवार विद्यायल में मुख्य अतिथि के रुप में अधिवक्ता श्री राजेन्द्र जंघेल, विशिष्ठ अतिथि के रुप में विद्यायल की आचार्या श्रीमती गायत्री चौहान और प्राचार्य श्री संदीप जैन की अध्यक्षता में भजन प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता बौद्धिक विभाग द्वारा किया गया जिसमें कुल 28 विद्यार्थी भैया-बहनों ने भाग लिया जिनके आध्यात्मिक संगीत की मधुर पावन लहरियों ने सबका मन मोह लिया। अंत में आभार प्रकट करते हुए विद्यायल के प्राचार्य श्री संदीप जैन ने भी एक भजन प्रस्तुत किया जिस पर सभी विद्यार्थियों ने भी ताली के थाप के साथ सहयोग करने लगे।_
_इस प्रतियोगिता में ईशा वर्मा, रुचि रजक, प्रिया, पुजा मेश्राम, प्रियंका साहू, मोनिका यादव, हुमेश वर्मा, अक्षर साहा, हरीश वर्मा, विकल्प, सिद्धि चोपड़ा, दृष्टी जैन, आकांक्षा, भोजमती दशरिया, डॉली यादव, निखिल बैन आदि सभी प्रतिभागियो ने शानदार प्रदर्शन किया।_
🚩🚩
0 Comments