परम देशभक्त और हिंदुत्वनिष्ठ थी कुमुदलता राठौर: मांडवी सिंह*
अपना घर दान में दे कर राजनंदगांव जिले में पहले शिशु मंदिर बनाने वाली श्रीमती कुमुदलता राठौर जी का आकस्मिक निधन 27/06/2018 को अमेरिका के रिचमंड शहर स्थित उनके निज-निवास में हो गया। प्रेम स्मृति शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यायल में आयोजित शोक सभा में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यायल की कुलपति श्रीमती मांडवी सिंह शामिल हुई और श्रद्धांजलि प्रदान की। श्रीमती मांडवी ने कहा श्रीमती कुमुदलता जी से मेरा बहुत अच्छा पारिवारिक संबंध रहा, वे परम देशभक्त और हिंदुत्वनिष्ठ थी, अमेरिका में रह कर लोगो की भारत और हिंदुत्व के प्रति गलतफहमियों को दूर करती रहती थी।
आयोजित शोक सभा में प्रेम स्मृति शिक्षा समिति कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और समस्त विद्यार्थी भैया-बहनों तथा आचार्य-दीदीयों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
🚩🚩
0 Comments