खैरागढ़। स्थानीय विद्यायल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में दिनांक 17/07/18 को किशोर भारती और कन्या भारती के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें द्वादश 'ब' के छात्र हिमांशु दशरिया किशोर भारती अध्यक्ष के रुप में और कन्या भारती अध्यक्ष के रुप में छात्रा नेहा सिरमौर ने शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सामाजिक कार्यकर्ता श्री विनय देवांगन तथा श्रीमती पुष्पा देवांगन, प्रेम स्मृति शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री मनोज गिड़िया और विद्यायल के प्राचार्य श्री संदीप जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वयं अनुशासित रहकर अन्य विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत बनने और जीवन में अनुशासन का महत्व बताते हुए श्री मनोज गिड़िया ने किशोर भारती के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसी कड़ी में श्री विनय देवांगन विद्यार्थियों को अपने और अपने माता-पिता के सपने पुरा करने, अपने भविष्य और देश के प्रति सजग रहने की सलह दी और कन्या भारती के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए विद्यायल के अनुशासन की प्रशंसा की।
अन्य पदाधिकारियों में अनुशासन प्रमुख देवेश सिंह और भोजमती, सांस्कृतिक प्रमुख लोकेश साहू और वंशिका यादव, बोधवाक्य और पंचाग लेखन प्रमुख धनंजय यादव और सोनल वर्मा, खेल प्रमुख वेदप्रकाश चंद्रवंशी और नेहा यादव, योग शिक्षा प्रमुख हुमेश वर्मा और नेहा यादव, कम्प्युटर शिक्षा प्रमुख सुरेन्द्र और दामिनी साहू तथा अन्य सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली।
🚩🚩
0 Comments