Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

अचानकपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 एवं कक्षा 6 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री प्रेमलाल साहू, संकुल प्राचार्य श्री बलदाऊ जंघेल, श्री मनोज साहू, श्री दिनेश साहू एवं श्री दाऊराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही NMMSE परीक्षा में चयनित होने पर केशरी यादव को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्री पन्नालाल जंघेल, श्रीमती सुमित्रा कामडे, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री उजय जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री चेतराम वर्मा सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





















Post a Comment

0 Comments