खैरागढ़। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति, जिला केसीजी (छ.ग.) द्वारा आयोजित 7वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह शनिवार को स्व. लाल श्री दिलीप सिंह स्मृति मंगल भवन, दंतेश्वरी मंदिर के पास, खैरागढ़ में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. लवली शर्मा, कुलपति, राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ रहीं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ सुश्री नीलम सिंह राजपूत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान श्री प्रशांत चिर्वतकर तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गिरेन्द्र सुधाकर की उपस्थिति रही। मंच संचालन डॉ. सियाराम साहू द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. लवली शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार देवांगन ने प्रतियोगिता की सात वर्षों की निरंतरता की सराहना करते हुए इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा भविष्य में निरंतर जारी रखने की बात कही।
प्रतियोगिता के तीनों स्तरों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार राशि, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक स्तर में प्रथम विनय कुमार वर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला कांचरी, द्वितीय साकेत प्रजापति, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल खैरागढ़, मिडिल स्तर में प्रथम दामिनी वर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संडी, द्वितीय पंकज यादव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर, हाई/हायर सेकंडरी स्तर में प्रथम नवीन साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेकला, द्वितीय द्रौपती यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोधा के अतिरिक्त तीनों स्तरों से 8-8 प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में समिति अध्यक्ष श्री पन्नालाल जंघेल ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। श्री कौशल सिंह राजपूत ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि श्री महदीप जंघेल ने संख्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की। अंत में श्री रूपेश कुमार देवांगन ने आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता की विशेषता रही कि इसमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के स्थानीय इतिहास, भूगोल, संस्कृति, प्रमुख स्थलों, नदियों, साहित्य एवं विरासत से जुड़े प्रश्नों को विशेष महत्व दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रश्न भी शामिल किए गए, जिससे बच्चों की नियमित पढ़ाई और प्रतियोगी तैयारी के बीच बेहतर संबंध स्थापित हुआ। अतिथियों के स्वागत के दौरान समिति के तकनीकी प्रभारी श्री चेतराम वर्मा द्वारा तैयार केसीजी जिले की संक्षिप्त जानकारी वाली पत्रिका सभी अतिथियों को भेंट की गई।
उक्त कार्यक्रम में श्री राजूदास मानिकपुरी, श्री कोमल नारायण वर्मा, श्री संतोष नेताम, श्री अवध चंदेल, श्री संजीव धुर्वे, अश्वनी साहू,श्री दुर्जन जंघेल, श्री महेश वर्मा, श्री रमन मोटवानी, श्री दिलीप वर्मा, श्री मोहन जंघेल, श्री टीकाराम देशमुख, श्री देवेंद्र यादव, श्री मायाराम राठौर, श्री दोदेश्वर चंदेल, श्री उज्ज्वल नामदेव, श्री तोकराम सिन्हा, श्री खेमशंकर साहू, श्री मोरेश्वर वर्मा, श्री भागचंद साहू, श्री पूर्णेश वैष्णव, श्री दीपक मिश्रा, श्री राजकुमार मसखरे, श्री रेखलाल मरकाम, श्री संतोष कुमार बघेल, श्री ताम्रध्वज वर्मा, श्री देव कुमार सेन, श्री प्रदीप गायकवाड़, श्री नोहर सिह देशमुख, श्री सुशील कुमार तिवारी, श्री कुंभलाल जंघेल, श्री किशोर जंघेल, श्री चंद्रशेखर जंघेल, श्रीमती इंदिरा चंद्रवंशी, श्रीमती वेदकुमारी साहू, श्री गणेश जंघेल, श्री महेंद्र चौरे, श्रीमती रीना जंघेल, श्री राजेश प्रजापति, श्री तुलेश्वर सेन, श्री रोहित कुमार जांगड़े, श्री रामेश्वर वर्मा, श्री टेकेंद्र वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी निर्मलकर, श्री शेष नारायण साहू, श्री प्रभाकर जंघेल, श्री हेमराय भारती एवं सभी चयनित प्रतिभागी, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

0 Comments