*प्रथम शनिवार सम्पन्न हुआ हिन्दी और अँग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता*
खैरागढ़। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यायल अपने विद्यार्थियों के प्रतिभा को और अधिक आयाम देने के लिए वर्ष भर हर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। इस सत्र के प्रथम शनिवार को छात्रों के हैंडराइटिंग को और अधिक साफ, सुंदर और प्रभावशाली बनाने के लिए हिन्दी और अँग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उपस्थित समस्त भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने सुंदर लेखन का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पाँच प्रतिभागियों का नाम विद्यायल के प्राचार्य श्री संदीप जैन जी द्वारा सोमवार को प्रार्थना सभा में घोषित किया जाएगा।
🚩🚩
0 Comments