_खैरागढ़। देश के 72वाँ स्वतंत्रता दिवस स्थानीय विद्यालय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष के रुप में प्रेम स्मृति शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमान मनोज गिड़िया जी, मुख्य अतिथि के रुप में प्रेम स्मृति शिक्षा समिति के संरक्षक श्रीमान गौतम चंद जी जैन, विशिष्ठ अतिथि श्रीमान राजेन्द्र जी डाकलिया और विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप जैन उपस्थित हुए। सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सलामी दी गई, ध्वजारोहण के बाद अतिथियों का संबोधन हुआ। इस अवसर पर प्रतिवर्ष श्रीमान पदम जी डाकलिया द्वारा कक्षा द्वादश और दशम् में प्रथम आने वाले को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है, इस वर्ष उनकी अनुपस्थिति में उनके भ्राता श्रीमान राजेन्द्र जी डाकलिया द्वारा कक्षा 12th की टॉपर सरला चंद्राकर के पालक श्री राजू चंद्राकर को 5000- चेक तथा 10th की टॉपर साधना पटेल की माताश्री श्रीमती गायत्री पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।_
_कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ के दिवंगत राज्यपाल श्री बलरामदास जी टंडन को श्रद्धांजली देते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।_
🚩🚩
0 Comments