खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पर हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, लगभग 50 स्कूलों के दो हजार से अधिक बच्चे हुए शामिल
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छुईखदान की सानिया शेख 30 अंको के साथ पूरे जिले में प्रथम रही।
प्रत्येक शनिवार को सभी स्कूलों में बैग लेस डे मनाया जाता है, इसके तहत सभी छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में छुईखदान ब्लॉक के श्री पन्नालाल जंघेल की अगवाई में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर के द्वारा जिला स्तर पर नव गठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जिला भर से लगभग 50 स्कूलों के दो हजार से अधिक छात्र-छत्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नव गठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के इतिहास, भूगोल, राजनीति, प्रमुख नदियों, पर्यटन, एवं शिक्षा और साहित्य आदि से प्रश्न पूछे गए। जिसमें जिले के कलेक्टर के नाम से लेकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, बैताल रानी घाटी, मंढीपखोल गुफा, नर्मदा का मेला, आमनेर-मुस्का-पिपरिया के संगम, मैकल श्रेणी, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी जी के ऊपर प्रश्न पूछे गए। साथ ही चंपाटोला जंगल सत्याग्रह, घटियारी के शिव मंदिर, कोड़का के प्राचीन महामाया मंदिर, कोड़ेगाँव के खंडेश्वर महादेव मंदिर आदि जिले के महत्वपूर्ण विषयों पर कुल 30 प्रश्न पूछे गए।
इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर छुईखदान ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाडीह की वंदना 24 अंको के साथ प्रथम रही। माध्यमिक स्तर पर खैरागढ़ ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बाजार अतरिया की डिंपल वर्मा एवं छुईखदान ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संडी की सेवती सिन्हा दोनों 29-29 अंको के साथ प्रथम रहीं। इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छुईखदान की सानिया शेख 30 अंको के साथ पूरे जिले में प्रथम रही।
इस प्रतियोगिता का प्रश्न पत्र एवं विस्तृत जानकारी www.chetramverma.in पर देखा जा सकता है।
जिला स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र
स्तर | स्कूल का नाम | विकासखंड | छात्र का नाम | कक्षा | प्राप्तांक | स्थान |
प्राथमिक स्तर | शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाडीह | छुईखदान | वंदना वर्मा | 5 वीं | 24 | प्रथम |
माध्यमिक स्तर | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बाजार अतरिया | खैरागढ़ | डिम्पल वर्मा | 8वीं | 29 | प्रथम |
| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संडी | छुईखदान | सेवती सिन्हा | 8वीं | 29 | प्रथम |
उच्च स्तर | स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम | छुईखदान | सानिया शेख | 12वीं | 30 | प्रथम |
अपने-अपने स्कूलों में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राएं
प्राथमिक स्तर पर
क्र. | स्कूल का नाम | विकासखंड | छात्र का नाम | कक्षा | प्राप्तांक | स्थान |
1 | अचानकपुर | छुईखदान | केसरी यादव | 5वीं | 14 | प्रथम |
2 | सुकतरा | छुईखदान | केसरी | 5वीं | 12 | प्रथम |
3 | तेंदूभाठा | छुईखदान | लिकेश्वरी साहू | 5वीं | 18 | प्रथम |
4 | तेंदूभाठा | छुईखदान | दामिनी लोधी | 5वीं | 18 | प्रथम |
5 | दनिया | छुईखदान | प्रतिभा मानिपूरी | 5वीं | 19 | प्रथम |
6 | बाकलसर्रा | खैरागढ़ | कामता यादव | 4थी | 14 | प्रथम |
7 | खैरबना | छुईखदान | नंदिता | 4थी | 18 | प्रथम |
8 | हाटबंजा | छुईखदान | चंद्रिका | 5वी | 16 | प्रथम |
9 | मानपुर | छुईखदान | प्रवीण | 5वी | 18 | प्रथम |
10 | बिरूटोला | छुईखदान | गंगा | 5वीं | 16 | प्रथम |
11 | डूमरडीह | छुईखदान | आमनी नेताम | 5वीं | 7 | प्रथम |
12 | गाड़ाडीह | छुईखदान | वंदना | 5वीं | 24 | प्रथम |
13 | ईटार | खैरागढ़ | मानसी डेहरिया | 5वीं | 16 | प्रथम |
14 | भेदरा | छुईखदान | सौरभ जंघेल | 5वीं | 12 | प्रथम |
15 | महाराटोला | छुईखदान | योगेश वर्मा | 5वीं | 14 | प्रथम |
16 | लिमतरा | खैरागढ़ | दिव्या वर्मा | 5वीं | 18 | प्रथम |
17 | तेंदूभाठा | छुईखदान | सोना साहू | 5वीं | 18 | प्रथम |
18 | तेंदुभाठा | छुईखदान | भुनेश नेताम | 5वीं | 18 | प्रथम |
19 | बेलगांव | छुईखदान | उष्मीता नेताम | 5वीं | 19 | प्रथम |
20 | तेंदुभाठा | छुईखदान | कौशिक जंघेल | 5वीं | 18 | प्रथम |
21 | संडी | खैरागढ़ | विक्रम वर्मा | 5वीं | 23 | प्रथम |
22 | देवरी | खैरागढ़ | राज टंडन | 5वीं | 23 | प्रथम |
23 | आमाघाटकादा | छुईखदान | चंद्रकला | 5वीं | 16 | प्रथम |
24 | खर्रा | छुईखदान | मेहलाल | 5वीं | 11 | प्रथम |
25 | खर्रा | छुईखदान | ओमप्रकाश | 4थी | 11 | प्रथम |
26 | स्वामी आत्मानंद | छुईखदान | मोक्ष | 3री | 21 | प्रथम |
27 | स्वामी आत्मानंद | छुईखदान | रितेश | 3री | 21 | प्रथम |
28 | नवागांव | खैरागढ़ | लेलिमा वर्मा | 5वीं | 9 | प्रथम |
29 | हिरवाही | खैरागढ़ | भूमिका लहरे | 4थी | 17 | प्रथम |
30 | घोघरे | छुईखदान | तारनी पटेल | 5वीं | 14 | प्रथम |
31 | गोलारिया | खैरागढ़ | सुशिला धुर्वे | 4थी | 22 | प्रथम |
32 | संडी | छुईखदान | त्रिलोक नायक | 5वीं | 12 | प्रथम |
33 | पैलीमेटा | छुईखदान | खुशी ठाकुर | 5वीं | 15 | प्रथम |
माध्यमिक स्तर
क्र. | स्कूल का नाम | विकासखंड | छात्र का नाम | कक्षा | प्राप्तांक | स्थान |
1 | जंगलपुर | छुईखदान | प्रियंका वर्मा | 7वीं | 18 | प्रथम |
2 | खैरबना | छुईखदान | डिगेश कुमार सिन्हा | 8वीं | 24 | प्रथम |
3 | ईटार | खैरागढ़ | हितेश कुमार | 8वीं | 22 | प्रथम |
4 | पैलीमेटा | छुईखदान | देवानंद ठाकुर | 8वीं | 17 | प्रथम |
5 | भूरसाटोला | खैरागढ़ | विशाल साहू | 8वीं | 21 | प्रथम |
6 | संडी | खैरागढ़ | चंचल तिवारी | 8वीं | 26 | प्रथम |
7 | संडी | खैरागढ़ | तामेश्वरी | 8वीं | 26 | प्रथम |
8 | संडी | खैरागढ़ | डिम्पल | 8वीं | 26 | प्रथम |
9 | कनीमेरा | छुईखदान | प्रियंका यादव | 8वीं | 14 | प्रथम |
10 | चंदैनी | खैरागढ़ | भुनेश्वरी | 8वीं | 17 | प्रथम |
11 | आत्मानंद | छुईखदान | यश वैष्णव | 8वीं | 22 | प्रथम |
12 | संडी | छुईखदान | सेवती सिन्हा | 8वीं | 18 | प्रथम |
13 | अचानकपुर | छुईखदान | तनीषा चिली | 8वीं | 19 | प्रथम |
14 | अतरिया | खैरागढ़ | डिम्पल वर्मा | 8वीं | 29 | प्रथम |
15 | संडी | खैरागढ़ | शांति | 8वीं | 26 | प्रथम |
16 | संडी | खैरागढ़ | उमिता निषाद | 8वीं | 26 | प्रथम |
उच्च स्तर पर
क्र. | स्कूल का नाम | विकासखंड | छात्र का नाम | कक्षा | प्राप्तांक | स्थान |
1 | पैलीमेटा | छुईखदान | रंजीत | 11वीं | 22 | प्रथम |
2 | टोलागांव | खैरागढ़ | देविका | 12वीं | 22 | प्रथम |
3 | टोलागांव | खैरागढ़ | पूरन साहू | 11वीं | 22 | प्रथम |
4 | दिलीपपुर | खैरागढ़ | निखिल गायकवाड़ | 10वीं | 20 | प्रथम |
5 | दिलीपपुर | खैरागढ़ | विशाल वर्मा | 10वीं | 20 | प्रथम |
6 | आत्मानंद | छुईखदान | सानिया शेख | 12वीं | 30 | प्रथम |
7 | संडी | छुईखदान | पायल मिर्चे | 9वीं | 21 | प्रथम |
8 | खैरबना | छुईखदान | तुमेश्वरी जंघेल | 10वीं | 24 | प्रथम |
9 | ठाकुरटोला | छुईखदान | भुनेश्वरी | 12वीं | 19 | प्रथम |
जिला स्तर पर प्रथम आने वाली बहने हुई सम्मानित
प्रश्न पत्र का पीडीएफ देखे
संचार माध्यम
प्रिन्ट मीडिया
प्रतियोगिता की फोटोज
(खंड - अ)
Q1. आपके नव गठित जिले का क्या नाम है ?
Ⓐ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई Ⓑ रायपुर
Ⓒ मोहला-मानपुर Ⓓ राजनांदगांव
Q2. आपके ज़िले के कलेक्टर महोदय का क्या नाम है ?
Ⓐ श्री डोमन सिंह Ⓑ श्री एस जयवर्धन
Ⓒ श्री जगदीश सोनकर Ⓓ श्री तारण प्रकाश सिन्हा
Q3. आपके जिले में कुल कितने विकासखंड है?
Ⓐ 1 Ⓑ 2 Ⓒ 3 Ⓓ 5
Q4. विश्व प्रसिद्ध इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय कहाँ स्थित है ?
Ⓐ राजनांदगांव Ⓑ भिलाई
Ⓒ खैरागढ़ Ⓓ रायपुर
Q5. छुईखदान नगर को किस नाम से भी जाना जाता है ?
Ⓐ संगीत नगरी Ⓑ शहीद नगरी
Ⓒ तालाबों की नगरी Ⓓ वनांचल नगरी
Q6. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का रानी रश्मि देवी जलाशय जिसे और किस नाम से जाना जाता है ?
Ⓐ गंगरेल बांध Ⓑ पैलीमेटा बांध
Ⓒ प्रधान पाट Ⓓ छिंदारी बांध
Q7. बैताल रानी घाटी किस लिए प्रसिद्ध है ?
Ⓐ झरना Ⓑ नदियां
Ⓒ बांध Ⓓ घुमावदार सड़क और गहरी खाई
Q8. रहस्यमयी मंडीप खोल गुफा में लोग किस भगवान के दर्शन के लिए जाते है ?
Ⓐ भगवान विष्णु Ⓑ माँ भवानी
Ⓒ माँ नर्मदा Ⓓ भगवान शिव
Q9. नर्मदा का मेला कब लगता है ?
Ⓐ माघ पुन्नी Ⓑ पूस पुन्नी
Ⓒ सावन अमावस्या Ⓓ बैशाख शुक्ल तृतीय
Q10. खैरागढ़ नगर किन तीन नदियों के संगम पर बसा हुआ है ?
Ⓐ आमनेर, मुस्का और पिपरिया नदी
Ⓑ आमनेर, मुस्का और सुरही नदी
Ⓒ शिवनाथ, मुस्का और पिपरिया नदी
Ⓓ आमनेर, महानदी और लमती नदी
(खंड - ब)
Q11. खैरागढ़ के राजा लक्ष्मीनिधि राय के दरबार के किस कवि ने पहली बार 'छत्तीसगढ़' नाम का प्रयोग किया था ?
Ⓐ दलराम राव Ⓑ दलपत राव
Ⓒ गोपाल मिश्र Ⓓ रेवाराम बाबू
Q12. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के वनांचल क्षेत्र में फैले पर्वत श्रृंखला को किस नाम से जाना जाता है ?
Ⓐ प्रज्ञागिरी पहाड़ी Ⓑ बैलाडीला पहाड़ी
Ⓒ मैकल पर्वत श्रेणी Ⓓ सिहावा पर्वत
Q13. किसने खैरागढ़ नगर को बसाया था ?
Ⓐ लक्ष्मीनिधि कर्ण राय Ⓑ खड़गराय
Ⓒ टिकैत राय Ⓓ राजा उमराव सिंह
Q14. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल कितने तहसील है ?
Ⓐ 1 Ⓑ 2 Ⓒ 3 Ⓓ 4
Q15. इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के वर्तमान कुलपति कौन है ?
Ⓐ पं. एस. एन. रातंजनकर Ⓑ डॉ.अरुण कुमार सेन
Ⓒ प्रो. डॉ. मांडवी सिंह Ⓓ डॉ. ममता चन्द्राकर
Q16. इनमें से किस साहित्यकार ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर का कुल गीत लिखा है ?
Ⓐ डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी Ⓑ डॉ. राजन यादव
Ⓒ डॉ. जीवन यदु 'राही' Ⓓ डॉ. गोरेलाल चंदेल
Q17. कौन सा कथन असत्य है?
Ⓐ डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी ऐसे व्यक्ति थे जो खैरागढ़ विक्टोरिया स्कूल में छात्र और शिक्षक दोनों रहे हैं
Ⓑ वे दक्षिण अफ्रीका से शिक्षा प्राप्त किए है
Ⓒ सरस्वती पत्रिका का संपादन का कार्य खैरागढ़ में रहते हुए भी किए है
Ⓓ झलमला उनकी रचना है
Q18. निम्नलिखित राजकीय राजमार्ग में से कौन सा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शहर से होकर गुजरता है ?
Ⓐ SH 3 Ⓑ SH 4
Ⓒ SH 5 Ⓓ SH 1
Q19. कौन सा कथन सही है ?
Ⓐ आमनेर, मुस्का, पिपरिया, लमती, सुरही इस जिले की प्रमुख नदियाँ है
Ⓑ प्रधानपाठ, छिन्दारी, सुरही जलाशय, गंजही-गंजहा यहाँ के प्रमुख बांध है
Ⓒ बैतालरानी घाटी, साल्हेवारा घाटी में पर्यटन की काफी संभावना है
Ⓓ उपरोक्त सभी सही है
Q20. छुईखदान प्रसिद्ध था-
Ⓐ पान की खेती के लिए Ⓑ खैर वृक्ष के लिए
Ⓒ ऊनी वस्त्र के लिए Ⓓ उपरोक्त में से कोई नही
(खंड - स)
Q21. डॉ. राजन यादव द्वारा लिखित "कला तीर्थ: खैरागढ़ का संगीत विश्वविद्यालय" को छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के किस कक्षा में शामिल किया गया है ?
Ⓐ कक्षा 6वीं Ⓑ कक्षा 8वीं Ⓒ कक्षा 9वीं Ⓓ कक्षा 10वीं
Q22. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और किसी एक कथन का चयन करें।
Ⓐ ठाड़ पानी, धाँसकुआं, भोथली भुजारी यहां के प्रमुख जलप्रपात है
Ⓑ डॉ. जीवन यदु 'राही' और डॉ. पी सी लाल यादव यहाँ के साहित्यकार है
Ⓒ चोड़राधाम और बुजबूजी एक पर्यटन एवं धार्मिक स्थल है
Ⓓ उपरोक्त सभी सही है
Q23. सन 1939 में किसके नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह करते हुए छुईखदान के चम्पाटोला से गंडई तक पैदल मार्च किया गया?
Ⓐ समारूराम महोबिया Ⓑ गोवर्धन राम वर्मा
Ⓒ अमृतलाल महोबिया Ⓓ पूनमचंद सांखला
Q24. खैरागढ़ विधानसभा में अब तक कितनी बार उपचुनाव हो चुके है?
Ⓐ 1 Ⓑ 2 Ⓒ 3 Ⓓ 4
Q25. गंडई स्थित बिरखा गांव के घटियारी शिव मंदिर का निर्माण हुआ है-
Ⓐ 5वीं सदी में Ⓑ 6वीं सदी में
Ⓒ 10वीं से 11वीं सदी में Ⓓ 15वीं से 16वीं सदी में
Q26. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने गंडई प्रवास पर किस महान व्यक्ति का फोटो स्कूलों में लगाने एवं उनके व्यक्तित्व का संक्षिप्त विवरण पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की थी?
Ⓐ पं. सुन्दरलाल शर्मा Ⓑ सावित्री बाई फूले
Ⓒ स्वामी आत्मानंद Ⓓ शहीद वीर नारायण सिंह
Q27. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला की सीमा इनमें से किस राज्य से लगा हुआ है?
Ⓐ महाराष्ट्र Ⓑ ओडिशा Ⓒ झारखंड Ⓓ मध्यप्रदेश
Q28. कौन सा कथन असत्य है?
Ⓐ नाथेला मंदिर बाजार अतरिया में है
Ⓑ ठेलकाडीह के पास सिंगारपुर में प्राचीन दक्षिणमुखी श्रीहनुमान मंदिर और गोपालपुर में अष्टभुज श्रीगणेश प्राचीन उत्तरमुखी मंदिर है
Ⓒ बंजारी मंदिर जालबंधा में है
Ⓓ शनि मंदिर खैरागढ़ के पास मुड़पार ग्राम में है
Q29. इनमे से कौन सा कथन सही नही है?
Ⓐ सम्भवतः राजा खड़गराय और खैर वृक्ष अधिकता के कारण खैरागढ़ का नाम पड़ा
Ⓑ छुही का अपभ्रंश 'छुई' से छुईखदान का नाम पड़ा
Ⓒ गंगई माता के नाम पर ही गंडई का नाम पड़ा है
Ⓓ उपरोक्त में से कोई नही
Q30. सुमेलित कीजिए(स्थान और वहाँ स्थित मंदिर) :
सूची - 1 सूची - 2
(स्थान) (मंदिर)
a) शेरगढ़ i) प्राचीन महामाया मंदिर
b) करेलागढ़ ii) प्राचीन शिव मंदिर
c) कोड़का iii) खंडेश्वर महादेव मंदिर
d) कोड़ेनवागांव iv) भवानी मंदिर
सही उत्तर चुनिए :
a) b) c) d)
Ⓐ ii) iv) i) iii)
Ⓑ i) ii) iii) iv)
Ⓒ iv) iii) ii) i)
Ⓓ iii) i) iv) ii)
राज्य शासन के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार बैग लेस डे मनाया जाता है. जिसके अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है. इस कड़ी में इस शनिवार छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं उस पर विस्तृत चर्चा का आयोजन रखा गया है. जिसमे एक साथ विभिन्न स्कूल भाग ले सकते है.
सूचना :
बैग लेस डे, शनिवार
नव गठित जिला
*खैरागढ़-छुईखदान-गंडई* प्रतियोगिता के लिए कुछ विशेष बातें-
शनिवार को प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे पेन लाना न भूलें।
सभी स्कूलों को लगभग 30-50 प्रश्न पत्र दिए जाएंगे, आवश्यकता पड़ने पर उसका फ़ोटो कॉपी किया जा सकता है।
तीनों खंड अ, ब और स सभी बच्चों को बनाना है
कुल 30 प्रश्न और 30 अंक के है।
कुल समय - 40 मिनट
बच्चे चारों विकल्प में सही उत्तर A, B, C या D पर पेन से गोला लगाएंगे
पेपर अपने समय अनुसार कोई भी समय शुरू कर सकते है
लेकिन मॉडल आंसर का PDF 9:30 बजे सभी स्कूलों को भेजा जाएगा।
उत्तर जांच कर सबसे अधिक अंक पाने वाले बच्चें का नाम, पिता और कक्षा लिख कर 10 बजे तक भेजना अनिवार्य होगा।
बच्चों के उत्तर जांच कर उसे वापिस दे दिया जाना है।
जो बच्चें लिखित परीक्षा में भाग नही लिए है उन्हें मौखिक रूप से पूछा जाएगा। कोई बच्चा जानकारी पाने से न छूटे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास और अपने आस पास की जानकारी से अवगत कराना है, इसलिए बच्चों को बिना किसी परेशानी के अपने मन से हल करने का अवसर प्रदान करें।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्रों को स्कूल अपने स्तर पर पुरस्कृत कर सकते है।
जिला स्तर पर सबसे अधिक अंक पाने वाले प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च स्तर पर एक-एक छात्रों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
बच्चे सही उत्तर के सामने A, B, C या D पर टिक न लगाए, गोला लगाने के लिए कहे।
महत्वपूर्ण बात- सभी पेपर चेक करने के बाद पेपर वापिस बच्चों को दे देना है, एक भी पेपर स्कूल में न छूटे।
प्रथम आने वाले बच्चे का पेपर का फोटो लेकर रख लेवे, आवश्यकता पड़ने पर मांगा जा सकता है।
कार्यक्रम का नाम- नव गठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
कब होगा- 10 सितंबर 2022, शनिवार(बैग लेस डे)
किस रूप में होगा- लिखित एवं मौखिक, वैकल्पिक वस्तुनिष्ठ, सही उत्तर पर गोला लगाने वाला
कौन भाग ले सकता है- सभी शासकीय प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5, माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8, उच्चत्तर माध्यमिक कक्षा 9 से 12 तक
सभी स्तर के बच्चों को सभी प्रश्न हल करना होगा।
प्रतियोगिता कहाँ पर होगा- अपने ही स्कूल में शानिवार की गतिविधि समय सारणी अनुसार
कुल प्रश्न- 30
अंतिम उत्तर- Whatsapp के माध्यम से आपको अंतिम उत्तर दे दिए जाएगा जिसके अनुसार बच्चों के प्रश्न पत्र की जांच करेंगे.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल को क्या करना होगा- किसी एक शिक्षक को प्रश्न पत्र बांट कर, पेपर चेक कर सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चे का नाम, पिता का नाम और कक्षा Whatsapp से 10 बजे तक भेजना होगा।
प्रतियोगिता का विषय- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ज़िले की सामान्य जानकारी- इतिहास, भूगोल, राजनीति, पर्यटन, कला संस्कृति, साहित्य, प्रमुख व्यक्तित्व, प्रमुख स्थल आदि
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- कक्षा 1 से 5 तक, कक्षा 6 से 8 तक और कक्षा 9 से 12 तक एक एक प्रतिभागी को उनके सर्वाधिक अंक के आधार जिला स्तर पर प्रथम स्थान चुना जाएगा
उद्देश्य- बैग लैस डे को सार्थक बनाना, बच्चों को स्थानीय सामान्य जानकारी से जोड़ते हुए भूगोल, इतिहास, राजनीतिक, साहित्यिक विषय पर समझ विकसित करना।
यह प्रतियोगिता कौन करा रहा है- PS/MS Achanakpur
प्रश्न पत्र कहा से मिलेगा- प्रतियोगिता से एक दिन पहले सभी स्कूल में पहुंचा दिया जाएगा या फिर pdf के माध्यम से स्वयं प्रिंट कराकर
Note: यह प्रतियोगिता सिर्फ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला स्कूलों के लिए।
स्कूल अपने स्तर पर सम्मानित कर सकता है लेकिन जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 3 तीन बच्चों को विशेष सम्मान
जिन स्कूलों को शनिवार की इस गतिविधि में एक साथ भाग लेने में इच्छुक होंगे वे इस नंबर पर क्लिक कर के व्हाट्सएप कर अपने स्कूल का नाम दे सकते है। या नीचे दिए फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते है.
0 Comments