Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

वन महोत्सव 2026

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया वन महोत्सव

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में आज वन महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्री संजीत मरकाम, वन परिक्षेत्र अधिकारी, गंडई, श्री कमलेश कुमार सेन, वनपाल मानपुर एवं पूर्व सरपंच श्री नरसिंह साहू रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वृक्षों और वनों के महत्व से अवगत कराया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री पन्नालाल जंघेल, शिक्षिका श्रीमती सुमित्रा कामडे, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री उजय जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री चेतराम वर्मा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments