इस शनिवार बेग लेस डे पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर, छुईखदान में चंद्रयान 3 की सफलता पर मॉडल प्रस्तुति, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। नूतन, भावेश एवं मनीष ने चंद्रयान 3 राकेट, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का मॉडल बना कर लांच से लेकर लैंड होने तक पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रकार बच्चों ने चंद्रयान 3 पर तैयार किए निबंध बारी बारी से प्रस्तुत किए, जिसमें भारत के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए बताया कि चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है और विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर बाहर निकलकर चन्द्रमा के गर्भ में छिपे और रहस्यों को ढूंढने के लिए ढूंढने के लिए चंद्रमा पर घूमना शुरू कर दिया है। बच्चों ने निबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो, उसकी स्थापना एवं इतिहास, अंतरिक्ष मिशन, अंतरिक्ष केंद्रों, चंद्रमा एवं अन्य ग्रहों की जानकारी दी।
साथ ही साथ प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चन्द्रयान 3 के संबंध में विभिन्न प्रश्न किया गया और सही जवाब देने वाले छात्र को पुरस्कृत किया गया। वही सर्वश्रेष्ठ निबंध के लिए निकिता, गणेश, केसरी और पेमीन को भी पुरस्कृत किया गया।
0 Comments