Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

इस शनिवार बच्चों ने लिया वन भोज का आनंद Van Bhoj


इस शनिवार  शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर, छुईखदान के बच्चों के लिए वन भोज का आयोजन किया गया। स्कूल के समीप स्थल 'भीमसन पाँव' में इस आयोजन को किया गया। अचानकपुर, जंगलपुर और मगरकुण्ड के करीब यह 'भीमसन पाँव' हरे-भरे पेड़-पौधों से घिरा हुआ है। इस भीमसन पाँव में एक छोटा सा जल का कुंड या कहे तो प्राकृतिक जल का स्रोत है। स्थानीय निवासियों की माने तो इस कुंड में साल भर पानी भरा रहता है। 

इस बैग लेस डे में बच्चों ने वन भोज का आनंद लिया। वन में ही बच्चों के लिए भोजन बनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा, पीटी, अटेंडेंस अन्य दिनों की तरह यथावत रही। तत्पश्चात बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। सर्वप्रथम केसरी और सानिया ने कक्षा 5 में पाठ 13 में दिया 'जंगल के राम कहानी' कविता को सुनाया। पटेल सर द्वारा अनेक जंगली जानवरों की आवाजें निकाल कर पहचान के लिए कहा गया। वही बच्चों के पुस्तक में दिए जंगल से संबंधित पाठों को बच्चों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें सबसे अधिक पेड़ो के नाम, आदिमानव का जीवन जैसे विषय शामिल किए गए। 

इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचनाकपुर के प्रधान पाठक श्री पन्ना लाल जंघेल, प्राथमिक स्कूल की प्रथान पाठक श्रीमती सुमित्रा कामड़े, वरिष्ठ शिक्षक श्री गल्ला राम रोड़गे, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री उजय जंघेल, श्री चेतराम वर्मा, श्री भावेश्वर पटेल, अचानकपुर ग्राम पंचायत सरपंच श्री नरसिंग साहू, श्री दिनेश साहू, श्री धनेश्वर साहू, श्री मनोज साहू, श्री किशन धुर्वे, श्री नेतराम कुम्भकार एवं सभी रसोईयों के सहयोग से यह वन भोज संपन्न हुआ।

प्राथमिक में पाठ्य पुस्तक में जंगल से जुड़े पाठ
कक्षा 3
पर्यावरण
पाठ 15 सफाई
पाठ 19 शाला के त्यौहार

हिंदी
पाठ 3 मुसवा रइथे जी
पाठ 6 कबूतर और मधुमक्खियाँ
पाठ 12 हाथी
पाठ 14 कौन जीता
पाठ 15 मैं हूँ महानदी 
पाठ 16 अगर पेड़ भी चलते होते
पाठ 17 सतवंतीन गाय बहुल
पाठ 18 जंगल में स्कूल
पाठ 21 मैत्रीबाग

कक्षा 4
पर्यावरण
पाठ 3 पानी रे पानी
पाठ 10 आस पास के पेड़ पौधे

हिंदी
पाठ 2 मैनपाट की सैर
पाठ 4 साहसी रुपा
पाठ 8 कोलिहा खोलिस चश्मा दुकान
पाठ 17 चल रे तुमा बाटे-बाट
पाठ 18 पिंजरे का जीवन

कक्षा 5
पर्यावरण
पाठ 11 छत्तीसगढ़ के जंगल

हिंदी
पाठ 2 घी, गुड़ और शहद देने वाला वृक्ष
पाठ 6 चित्रकार मोर
पाठ 7 क्यूँ-क्यूँ छोरी
पाठ 13 जंगल के राम कहानी
पाठ 21 सुनता के डोर


























































Post a Comment

0 Comments