खैरागढ़ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, जोगेश्वर धनकर ने प्राप्त किए प्रथम स्थान, मोनिका द्वितीय और सूर्यकांत तृतीय*
_खैरागढ़। आमनेर एजुकेशन द्वारा 5 मार्च को शाम 6 बजे खैरागढ़ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता #जानव_खैरागढ़_ला, का ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें खैरागढ़ ग्रामीण और शहर का इतिहास, भूगोल, राजनीति, कृषि, शिक्षा, कला एवं साहित्य आदि प्रश्न पूछे गए।_
_इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3001₹ मा. श्री विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, राजनांदगांव द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 2001₹ मा. श्री घम्मन साहू, सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत राजनांदगांव, तृतीय पुरस्कार 1001₹ मा. श्री दीनदयाल सिन्हा सरपंच, जालबांधा द्वारा दिया गया।_
_इस प्रतियोगिता में कौड़िया निवासी जोगेश्वर धनकर ने 50 में से 37 प्रश्नों के सही जवाब देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही नवागांवकला की मोनिका वर्मा ने 36 अंकों के साथ द्वितीय और भीमपुरी के सूर्यकांत गुप्ता ने 35 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सरिता पटेल चौथे स्थान, अंकुश सिंह पांचवां, पद्ममावती धुर्वे छटवां, तेजप्रकाश यादव सातवां, चंचल यादव आठवां और निकिता यादव ने नौवां स्थान प्राप्त किया।_
_आमनेर एजुकेशन की टीम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इस प्रतियोगिता को सफल बनाने किए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी महानुभावों के प्रति आभार प्रकट की और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रमों में अंचलवासियों की सहभागिता हो ऐसी आशा व्यक्त की।_
🚩🚩
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के प्रो. डॉ. राजन यादव द्वारा 3 मार्च 2021 बुधवार को शाम 7 बजे खैरागढ़ से जुडी बातों को जानने के अवसर के रूप में कार्यक्रम 'जानव खैरागढ़ ला' का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
https://m.facebook.com/groups/115033980511107/permalink/133943475286824/
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3095008610601633&id=100002775730317&sfnsn=wiwspmo
खैरागढ़ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
- यह प्रतियोगिता घर बैठे आपके फ़ोन पर ऑनलाइन होगी.
- इसके लिए आपको अपने फ़ोन पर Play Store से Amner Education (आमनेर एजुकेशन एप्प) Install करना होगा.
- इस प्रतिगिता में भाग लेने के लिए पहले Registration करना अनिवार्य होगा.
- Registration के लिए किसी प्रकार का शुल्क नही लगेगा.
- इस प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न पूछे जायेंगे.
- Time Limit 25 मिनट की होगी.
- Negative Marking नही होगी.
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ(MCQs) होंगे
- यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होना है इसलिए परीक्षा दिलाते समय मोबाइल पर नेटवर्क कनेक्शन पर ध्यान रखें.
- इस प्रतियोगिता में खैरागढ़ तहसील के साथ साथ छत्तीसगढ़ के कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकते है.
- इस प्रतियोगिता में किसी उम्र या कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते है इसमें शैक्षणिक योग्यता का बंधन नही है.
- समय समय पर इस प्रातियोगिता के संबंध में Notification पाने के लिए Facebook पर 'खैरागढ़िहा' ग्रुप से जुड़े.
खैरागढ़ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
#जानव_खैरागढ़_ला
5 मार्च 2021, शुक्रवार, शाम 6 बजे
- इस प्रतियोगिता में केवल खैरागढ़ क्षेत्र/तहसील/विकासखंड/अंचल से प्रश्न पूछे जाएंगे.
- इसके अंतर्गत खैरागढ़ शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से प्रश्न पूछे जाएंगे.
- खैरागढ़ का इतिहास
- खैरागढ़ का भूगोल
- खैरागढ़ से संबंधित राजनीति
- खैरागढ़ की कृषि
- खैरागढ़ में शिक्षा, कला एवं साहित्य
- खैरागढ़ की सामयिकी घटना क्रम
- खैरागढ़ में पर्यटन स्थल
- अन्य प्रश्न
प्रश्न पत्र
Q.1 इनमें से किस दल का गठन खैरागढ़ में हुआ था?
A. सेवा दल
B. जागृति दल
C. चैनी-मैनी दल
D. प्रखर प्रहरी
Q.2 कौन सा कथन असत्य है?
A. खैरागढ़ के राजा लक्ष्मीनिधि राय के दरबार में कवि दलराम राव ने पहली बार 'छत्तीसगढ़' नाम का प्रयोग किया था.
B. खड़गराय खोलवा राज्य के 16वें तथा नई राजधानी खैरागढ़ के प्रथम राजा थे.
C. "लक्ष्मीनिधि राय सुनो चित रे गढ़ छत्तीस में न गढैया रही" यह लक्ष्मीनिधि की रचना है.
D. राजा खड़गराय और नगर के चारों ओर खैर वृक्षों की अधिकता के वजह से खैरागढ़ नगर का नाम पड़ा.
Q.3 खैरागढ़ के निम्नलिखित राजाओं का सही क्रम कौन सा है?
A. 1.लाल फ़तेह सिंह 2.कलमनारायण सिंह 3.राजा लाल बहादुर सिंह 4.राजा वीरेंद्र सिंह
B. 1.राजा उमराव सिंह 2.कलमनारायण सिंह 3.राजा लाल बहादुर सिंह 4.राजा वीरेंद्र सिंह
C. 1.राजा उमराव सिंह 2.लाल फ़तेह सिंह 3.कलमनारायण सिंह 4.राजा लाल बहादुर सिंह
D. 1.लाल फ़तेह सिंह 2.कलमनारायण सिंह 3.राजा वीरेंद्र सिंह 4.राजा लाल बहादुर सिंह
Q.4 'शीतला यश मालिका' किसकी रचना है?
A. कमलनारायण सिंह
B. उमराव सिंह
C. लाल फ़तेह सिंह
D. लक्ष्मीनिधि सिंह
Q.5 श्री रुख्खड़ स्वामी किस राजा के समकालीन थे?
A. लक्ष्मीनिधि रॉय
B. उमराव सिंह
C. टिकैत रॉय
D. इनमें से कोई नही
Q.6 किस राजा के जन्म दिवस पर टेनिस और शतरंज टूर्नामेंट आयोजित होते थे?
A. वीरेंद्र बहादुर सिंह
B. लाल फ़तेह सिंह
C. राजा लाल बहादुर सिंह
D. राज उमराव सिंह
Q.7 किसने खैरागढ़ को बसाया था?
A. लक्ष्मीनिधि कर्ण राय
B. खड़गराय
C. टिकैत राय
D. राजा उमराव सिंह
Q.8 किसके समय में डोंगरगढ़ और खम्हरिया परगना, खैरागढ़ राज्य के अंतर्गत सम्मिलित हुआ था?
A. लक्ष्मीनिधि राय
B. खड़गराय
C. टिकैत राय
D. दृगपाल सिंह
Q.9 इनमें से कौन राजनांदगांव रियासत की प्राचीन राजधानी थी?
A. सांकरा
B. पांडादाह
C. इटार
D. चांदगढ़ी
Q.10 खैरागढ़ राज्य में सम्मिलित थे?
A. डोंगरगढ़ और खम्हरिया
B. सिंगारपुर और बोदागढ़
C. खोलवा
D. उपरोक्त सभी
Q.11 खैरागढ़ के वे कौन राजा थे जो घर-घर जाकर जसगीत गाते थे?
A. वीरेंद्र बहादुर सिंह
B. कमलनारायण सिंह
C. लक्ष्मीनिधि कर्ण राय
D. राजा उमराव सिंह
Q.12 इनमें से कौन शिव मंदिर से संबंधित स्थल नही है?
A. शेरगढ़, जालबांधा
B. कोड़ेनवागांव
C. शिव मंदिर रोड खैरागढ़
D. प्रधान पाठ
Q.13 इनमें से कहा का जगन्नाथ रथयात्रा प्रसिद्ध है?
A. खैरागढ़
B. जालबांधा
C. देवरी
D. पांडादाह
Q.14 इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के प्रथम कुलपति कौन थे?
A. पं. एस. एन. रातंजनकर
B. डॉ.अरुण कुमार सेन
C. प्रो. डॉ. मांडवी सिंह
D. ममता चंद्राकर
Q.15 इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ का विस्तार क्षेत्र है-
A. राजनांदगांव जिला
B. दुर्ग संभाग
C. छत्तीसगढ़
D. सम्पूर्ण भारत
Q.16 निम्नलिखित में से किसे इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा मानद डी. लिट् से सम्मानित किया गया है?
A. महान नृत्य गुरु पं. लच्छु महाराज
B. रंग निदेशक हबीब तनवीर
C. भारत रत्न लता मंगेशकर
D. उपरोक्त सभी
Q.17 डॉ. राजन यादव द्वारा लिखित "कला तीर्थ: खैरागढ़ का संगीत विश्वविद्यालय" को छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के किस कक्षा में शामिल किया गया है?
A. कक्षा 6वीं
B. कक्षा 8वीं
C. कक्षा 9वीं
D. कक्षा 10वीं
Q.18 किस वर्ष छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की झांकी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर निकाली गई थी?
A. सन 2014
B. सन 2016
C. सन 2017
D. सन 2018
Q.19 इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के बारे कौन सा कथन सही नही है?
A. यहाँ नृत्य, संगीत और चित्रकला संकाय संचालित है.
B. यह विश्वविद्यालय विश्व का एक मात्र संगीत विश्वविद्यालय है.
C. इसकी स्थापना सन 1956 में हुई थी.
D. ममता चन्द्राकर यहाँ की वर्तमान कुलपति है.
Q.20 इनमें से किस साहित्यकार ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर का कुल गीत लिखा है?
A. डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
B. डॉ. राजन यादव
C. डॉ. जीवन यदु 'राही'
D. गोरेलाल चंदेल
Q.21 इनमें से कौन सा युग्म असत्य है?
A. श्री लतमार - चंदैनी नृत्य
B. श्री नकुल यादव - बांस गीत
C. श्री लाल राम कुमार सिंह- रायपुर आकाशवाणी उद्घोषक
D. श्री रतन - चित्रकार
Q.22 इनमें से किसकी रचना साहित्यकार गोरेलाल चंदेल ने की है?
A. झेंझरी
B. अइसनेच रात पहाही
C. तुलसी तरंग
D. सुरुज टघलत हे
Q.23 खैरागढ़ का विशेषण शब्द क्या होगा?
A. खैरागढ़ी
B. खैरागढ़िया
C. खैरागढ़िहा
D. खैरागढ़िआ
Q.24 कौन सा कथन असत्य है?
A. डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी ऐसे व्यक्ति थे जो खैरागढ़ विक्टोरिया स्कूल में छात्र और शिक्षक दोनों रहे हैं.
B. वे प्रयोगवाद के जनक थे.
C. खैरागढ़ में रहते हुए सरस्वती पत्रिका का संपादन का कार्य किया.
D. झलमला उनकी रचना है.
Q.25 "मैं खैरागढ़ बोल रहा हूँ" किसकी रचना है?
A. डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
B. डॉ. राजन यादव
C. डॉ. जीवन यदु 'राही'
D. गोरेलाल चंदेल
Q.26 सम्पूर्ण खैरागढ़ क्षेत्र छत्तीसगढ़ के किस प्राकृतिक विभाग के अंतर्गत आता है?
A. पाठ प्रदेश
B. पठारी क्षेत्र
C. मैदानी प्रदेश
D. इनमें से कोई नहीं
Q.27 इस वर्ष(2020 -21) में खैरागढ़ विकासखंड में लगभग कितना क्षेत्रफल कृषि कार्य में उपयोग हुआ?
A. 45,614 हेक्टेयर
B. 61,614 हेक्टेयर
C. 71,614 हेक्टेयर
D. इनमें से कोई नही
Q.28 खैरागढ़ विकासखंड में सर्वाधिक रकबा में होने वाले फसलों को क्रम से जमाए-
A. प्रथम चना, द्वितीय धान, तृतीय सोयाबीन
B. प्रथम धान, द्वितीय सोयाबीन, तृतीय चना
C. प्रथम धान, द्वितीय चना, तृतीय सोयाबीन
D. प्रथम सोयाबीन, द्वितीय धान, तृतीय चना
Q.29 इनमें से किस किसान को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. चंद्रिका प्रसाद साहू
B. बिसेसर दास साहू (टोलागांव)
C. नोहर सिंह जघेंल (हरदी)
D. उपरोक्त सभी
Q.30 खैरागढ़ क्षेत्र में पूर्ण रुप से जैविक खाद से खेती करने वाले एकमात्र कृषक है?
A. नोहर सिंह जंघेल (हरदी)
B. बिसेसर दास साहू (टोलागांव)
C. चंद्रिका प्रसाद साहू
D. इनमें से कोई नहीं
Q.31 खैरागढ़ विकासखंड में-
A. सिंचित क्षेत्र अधिक है
B. असिंचित क्षेत्र अधिक
C. दोनों अधिक मात्रा में
D. इनमें से कोई नहीं
Q.32 स्व. कुमुदलता जी राठौर किस विद्यालय से संबंधित है, जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने स्वयं के घर को दान दे दिया ?
A. डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
B. प्रेम कुमार सरस्वती शिशु मंदिर
C. माइलस्टोन पब्लिक स्कूल
D. इनमें से कोई नही
Q.33 इनमें से किस राजनेता का आगमन खैरागढ़ में हो चुका है?
A. पं. जवाहरलाल नेहरू
B. श्रीमती इंदिरा ग़ांधी
C. श्री अटल बिहारी वाजपेयी
D. डॉ. मनमोहन सिंह
Q.34 खैरागढ़ किस विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
A. विधानसभा क्र. 72
B. विधानसभा क्र. 73
C. विधानसभा क्र. 74
D. विधानसभा क्र. 71
Q.35 खैरागढ़ से दुर्ग मार्ग पर स्थित नही है?
A. शीतला मंदिर
B. गायत्री मंदिर
C. बंजारी मंदिर
D. चेंदरी मंदिर
Q.36 इनमें से कौन सा गाँव खैरागढ़ विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत नही आता है?
A. कुम्ही
B. अकरजन
C. सर्रागोंदी
D. मुस्का
Q.37 निम्नलिखित राजकीय राजमार्ग में से कौन सा खैरागढ़ शहर से होकर गुजरता है?
A. SH14
B. SH15
C. SH5
D. SH1
Q.38 इनमें से कौन सा गांव आमनेर नदी के किनारे नही बसा है?
A. संडी
B. बिजलदही
C. हरदी
D. भोथी
Q.39 शंकर भोला नाच पार्टी किस गाँव से संबंधित है?
A. बलदेवपुर
B. खजरी
C. करमतरा
D. मंडला
Q.40 12 जुलाई 2009 को कोरकोटी, मानपुर में नक्सली हमले में कुल 29 जवान शहीद हुए थे, जिनमें से कौन खैरागढ़ नगर के रहने वाले थे?
A. प्रकाश वर्मा
B. निकेश यादव
C. विनोद ध्रुव
D. जखरियस खल्खो
Q.41 ग्राम पंचायत बफरा का एक आश्रित ग्राम है ?
A. मड़ोदा
B. घोटवानी
C. शेरगढ़
D. इनमें से कोई नही
Q.42 चंदैनी और डुण्डा के बीच सीमा रेखा बनाने वाली नदी /नाला को किस नाम से जाना जाता है?
A. आमनेर नदी
B. मोती नाला
C. कर्री नाला
D. कोलिहा नदी
Q.43 खैरागढ़ एवं छुईखदान ब्लाक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खैरागढ़ 2021 युवा मोर्चा कप में कौन सी टीम विजयी रही?
A. टॉप 11
B. खैरागढ़ बॉयस
C. पिपरिया
D. खजरी
Q.44 खैरागढ़ विकासखंड में कौन सा ग्राम पंचायत सबसे पहले खुले में शौच मुक्त(ODF) हुआ?
A. दिलीपपुर
B. मंद्राकुही
C. बढ़ाईटोला
D. बैहाटोला
Q.45 निम्नलिखित में से कौन सा गांव वीरान गांव नही है?
A. झरझरा घाट
B. दुल्लीटोला
C. कमलनारायणपुर
D. इनमें से कोई नही
Q.46 खैरागढ़ के महानुभावों द्वारा खैरागढ़ के सौन्दर्यीकरण के अंतर्गत शहर में वृक्षारोपण, नदी-घाटों की सफाई, गंगा आरती, दिवालो पर पेंटिंग और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए कौन-सा अभियान चलाया जा रहा है ?
A. निर्मल खैरागढ़ अभियान
B. खैरागढ़ संगम महाभियान
C. निर्मल त्रिवेणी महाअभियान
D. उज्जर खैरागढ़ अभियान
Q.47 किस गांव में कुटीर उद्योग के रुप में गायों के लिए 'गेरवा' (रस्सी) बनाया जाता है जो की छत्तीसगढ़ के हर कोने में विक्रय किया जाता है?
A. जालबांधा
B. डोकराभाठा
C. बाजार अतरिया
D. देवरी
Q.48 देवानिन तालाब का संबंध किस जगह से है?
A. कमलनारायणपुर
B. उदयपुर
C. गातापार
D. खोंगा-भूरसा
Q.49 निम्नलिखित गांवो के युग्म में से कौन-सा युग्म खैरागढ़ तहसील के अन्तिम छोर में बसे है?
A. सोनभट्ठा, मदनपुर, सुतिया और गातापार
B. महरूम खुर्द, राहुद, मरुटोला और करेला
C. ठेलकाडीह, केकराजबोड, विक्रमपुर और खोंगा भूरसा
D. जोरातराई, सिरसाही, भुलाटोला और अवेली
Q.50 किस वर्ष आमनेर नदी का रौद्र रूप(बाढ़) देखा गया था, जिसमें खैरागढ़ शहर के साथ-साथ आमनेर के किनारे अनेक गाँव जलमग्न हो गए थे?
A. सन 2002
B. सन 2004
C. सन 2005
D. सन 2007
0 Comments