खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला स्तरीय 6वाँ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025
परीक्षा का सिलेबस 4 भाग में बटा होगा।
- केसीजी जिले का सामान्य ज्ञान (30)
- छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (30)
- भारत का सामान्य ज्ञान (30)
- विश्व का सामान्य ज्ञान (10)
सिलेबस को अच्छी तरह समझ लेवे कि प्रश्न कहा कहा से आने वाले है। उस आधार पर तैयारी करें। 6वें बार होने वाले इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सिलेबस इस बार बढ़ा हुआ है। इस बार परीक्षा के लिए बच्चों को बाहर से कोई पुस्तक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्कूल में जिन पुस्तकों को पढ़ रहे है वहीं से अधिकांश प्रश्न आएंगे। हिंदी, पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान से सामान्य ज्ञान के प्रश्न आएंगे। सिलेबस नवीन पाठयपुस्तक के आधार पर होगा। हालांकि हो सकता है कुछ प्रश्न पाठयपुस्तक के बाहर से हो सकते है।
छत्तीसगढ़ के प्रश्न भी हिन्दी, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण के पुस्तकों में मिल जाएगा। ध्यान ये रहे कि आप किस स्तर के प्रतिभागी है कौन कौन सी पुस्तक को पढ़ना है।
KCG जिले का सामान्य ज्ञान के लिए इस तरह से तैयारी कर सकते हैं-
1. छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तकों को पढ़ सकते है जिसमें इस जिले से संबंधित(इतिहास, साहित्य) पाठ है।
2. इंटरनेट, यूट्यूब में जिले के बारे में जानकारी ले सकते है।
3. पिछले 5 साल का प्रश्न पत्र www.chetramverma.in में अपलोड है।
4. इसी वेबसाइट में इस जिले से संबंधित कुछ पुरातात्विक और प्राकृतिक क्षेत्रों के बारे में मिल जाएगा।
5. अपने आस-पास के इतिहास, भूगोल नदी झरने, बाँध, पहाड़ आदि के बारे में जानकार व्यक्ति से पता कर सकते है।
6. इस लिए के साहित्य-कला और इससे जुड़े लोगों के बारे में अपने घर वालों से जानकारी ले सकते है।
7. जितना आप अपने आस-पास के बारे में जानकारी पता करेंगे उतनी आपकी तैयारी होगी।
8. छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बहुत सारे बुक है जिससे भी जानकारी इस जिले के बारे में मिल सकती है।
0 Comments