Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

प्रधान पाठक में दी अपने जन्मदिन पर छात्रों को न्योता भोज एवं टाई-बेल्ट

अचानकपुर मिडिल स्कूल प्रधान पाठक आदरणीय श्री पन्नालाल जंघेल सर का जन्मदिन मनाया। आदरणीय जंघेल सर ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को न्योता भोज दिया। स्कूल में वृक्षारोपण किया। साथ ही जंघेल सर जी ने प्राथमिक एवं मिडिल के बच्चों को टाई एवं बेल्ट बांटा। शाला परिवार के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनंदन कर जन्मदिन की बधाई दी।
जंघेल सर सक्रिय, समय के पक्के, सेवाभावी, कर्मठ शिक्षक के रूप में जाने जाते है।
वर्ष 2022 में जंघेल सर जी को संभागीय शिक्षा गौरव अलंकरण योजना सत्र 2022 के तहत उत्कृष्ट प्रधान पाठक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जन्मदिन का यह समारोह शाला समय के पश्चात प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री राजूदास मानिकपुरी, संकुल समन्वयक श्री पुरन दास बंजारे संकुल समन्वयक खैरबना अपने संकुल क्षेत्र के सभी शिक्षकों के साथ तथा संकुल प्राचार्य ठाकुरटोला श्री बलदाऊ जंघेल, खैरबना के प्रभारी प्राचार्य श्री मधुसुदन देशलहरे, शा. उ. मा. शाला ठाकुरटोला के छात्र-छात्राओं के अलावा से. नि. बी.आर.सी.  परम् आदरणीय श्री सतीश श्रीवास्तव जी की उपस्थिति बहुत ही अहम थी।












































Post a Comment

0 Comments