आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर, छुईखदान में जनजाति गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और योगदान पर अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने जनजाति गौरव दिवस के महत्व पर अपने निबंध पढ़कर सुनाए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की जनजातीय कला से प्रेरित सुंदर कृतियों का प्रदर्शन किया गया।
समापन के दौरान जनजातियों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में—
निबंध प्रतियोगिता में ओमकुमारी प्रथम रहीं।
चित्रकला में हर्षिता प्रथम रही।
प्रश्नोत्तरी में केसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्रों ने जनजातीय संस्कृति के प्रति नई समझ और सम्मान के साथ यह दिवस मनाया।




































0 Comments