Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

अचानकपुर में पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अचानकपुर में आज पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना, स्मरण शक्ति को सशक्त करना तथा त्वरित गणना कौशल का विकास करना था। विद्यार्थियों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ पहाड़े सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता कक्षा 5वीं के छात्रा हर्षिता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कक्षा 8वीं की छात्रा केसरी यादव दूसरा स्थान और कक्षा 6वीं के छात्र तारेश साहू तीसरा स्थान प्राप्त किया।








Post a Comment

0 Comments