आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर छुईखदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वामी विवेकानंद के विचारों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करना रहा।
इस अवसर पर वक्ता के रूप में श्री अनुज साहू एवं श्री मनोज साहू ने अपने विचार रखे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, युवाओं के प्रति उनके संदेश तथा “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” जैसे प्रेरक विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री अमर लाल मेरावी, श्री अग्नू साहू एवं श्री दीनू कुंभकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक श्री पन्नालाल जंघेल, श्री गल्लाराम रोड़गे, श्रीमती सुमित्रा कामड़े, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री उजय जंघेल एवं श्री चेतराम वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया।

































0 Comments