आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की प्रसिद्ध खोज रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डॉ. सी. वी. रमन के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा विज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में विज्ञान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति एवं नवाचार की भावना को विकसित करना रहा।
इस अवसर पर श्री संतान साहू, श्री दिनेश साहू, विद्यालय के सभी सदस्य, प्रधान पाठक श्री पन्नालाल जंघेल, श्रीमती सुमित्रा कामडे, श्रीमती धर्मशाला जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री उजय जंघेल एवं श्री चेतराम वर्मा उपस्थित रहे।



























0 Comments