Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

अचानकपुर में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित


आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8वीं के छात्र–छात्राओं तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री गल्लाराम रोडगे को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पैलीमेटा में प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति होने पर सादर विदाई दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन से हुई। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि विदाई जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए दायित्वों और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। शिक्षकों ने कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मिडिल स्कूल प्रधान पाठक श्री पन्नालाल जंघेल, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती सुमित्रा कामड़े, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री उजय जंघेल, श्री चेतराम वर्मा सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
साथ ही संकुल प्राचार्य श्री बलदाऊ जंघेल, संकुल समन्वयक श्री राजूदास मानिकपुरी, श्री संजीव धुर्वे, श्री चिंता राम धुर्वे, श्री लोचन राम जंघेल, श्री दयाल दास जंघेल, श्री निरंजन साहू, श्री मनोज साहू, श्री दिनेश साहू, श्री दाऊराम साहू, श्री आनंदी राम साहू एवं श्री नेतराम कुंभकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भावुक बना दिया। अंत में विदा ले रहे विद्यार्थियों एवं प्रधान पाठक श्री गल्लाराम रोडगे को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



































































Post a Comment

0 Comments