Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

इस शनिवार जिले के चार नदियों के नाम पर बच्चे चार समूहों में विभाजित हुए, Group A आमनेर, Group B पिपरिया, Group C लमती और Group D सुरही

उद्देश्य- बच्चों को समूह में कार्य करना, सहयोग की भावना का विकास करना।


इस शनिवार 24/9/2022 को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर, विकासखंड छुईखदान, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कक्षा 1 से 8 के सभी बच्चों में कॉम्पिटिशन की भावना पैदा करने के लिए चार ग्रुप्स में विभाजित किया गया। इन समूहों के नाम जिले के चार नदियों के नाम पर रखा गया है। ग्रुप A आमनेर, ग्रुप B पिपरिया, ग्रुप C लमती और ग्रुप D सुरही। सत्र के अंत तक इन समूहों के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जाएगा। मुख्य रुप से पढ़ाई, खेल और अनुशासन पर सभी ग्रुप्स का मूल्यांकन किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • अभी क्लास के बच्चों को आपस मिक्स कर दिया गया।
  • सभी प्रतिभाशाली बच्चों को इन चारों ग्रुप में बांटा गया।
  • वैसे ही समस्यात्मक बालकों को इन चारों ग्रुप्स में अलग अलग रखा गया।
  • मध्यम और पिछड़े बालकों को भी इन चार समूहों में वर्गीकृत किया गया।
  • ग्रुप लीडर प्रतिभाशाली बच्चे को न बना कर सम्यात्मक बालक को ग्रुप लीडर की जिम्मेदारी दी गई।

दोनों स्कूल के शिक्षक श्री पन्ना लाल जंघेल, श्री गल्लाराम रोडगे, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री चेतराम वर्मा और श्री भावेश्वर पटेल ने अलग अलग समूह में पर्यवेक्षक के रुप में जिम्मेदारी ली।

Post a Comment

0 Comments