वार्षिक उत्सव में बच्चों की प्रतिभा और ग्रामजनों का सम्मान
अचानकपुर (छुईखदान) — शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर, विकासखंड छुईखदान में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री खम्मन ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि (जिला केसीजी) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. श्री प्रेमलाल साहू, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत छुईखदान तथा श्री अमरलाल मेरावी, सरपंच ग्राम पंचायत अचानकपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा 12वीं कला संकाय में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धनंजय साहू, प्रयास परीक्षा में चयनित नूतन साहू तथा नवोदय विद्यालय में चयनित टामेंद्र साहू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
शाला के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नाटक, भाषण, एकल अभिनय सहित विविध प्रस्तुतियां शामिल रहीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में छुईखदान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गिरेंद्र सुधाकर जी एवं बीआरसी श्री दुष्यंत शर्मा जी का आगमन हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिए तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही गौ विज्ञान परीक्षा में भाग लेने वाले गणेश साहू, केसरी यादव सहित अन्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री पन्नालाल जंघेल द्वारा गांव के 10 वरिष्ठ नागरिकों को सॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे ग्रामवासियों ने सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम में श्री नरेशु साहू, श्री मधुराम सिन्हा, श्री अनुज साहू, नरसिंह साहू, श्री मनोज साहू, श्री मंतराम कंवर, श्री रोहित यादव, श्री रामावतार साहू, श्री दिनेश साहू, श्री दाऊराम साहू, श्री नारद साहू, श्री अनिल साहू, श्री झबेलाल साहू, श्री सागर प्रजापति, श्री आनंदी साहू, श्री कृष्णा साहू, श्री सुखीराम मेरावी, श्री प्रकाश साहू, श्री रघुनाथ कुंभकार, श्री हरिराम सिन्हा, श्री भरत साहू, श्री हेमू कुंभकार, श्री दुलेश्वर साहू, श्री बंदू साहू, श्री फत्ते राम साहू, श्री लेखराम यादव, श्री दुवासु साहू, श्री कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक श्री पन्नालाल जंघेल, श्री गल्लाराम रोड़गे, श्रीमती सुमित्रा कामड़े, श्रीमती धर्मशीला जंघेल, श्री प्रमोद साहू, श्री उजय जंघेल एवं श्री चेतराम वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और सामुदायिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

























































































0 Comments