Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

गौ विज्ञान परीक्षा का द्वितीय चरण सम्पन्न

जिले में गौ सेवा संगम कार्यक्रम आयोजित कर गौ विज्ञान परीक्षा ली गई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला में गौ विज्ञान परीक्षा का दूसरा चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस परीक्षा में अपने-अपने विद्यालय में प्रथम चरण के परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मिडिल, हाई, हायर सेकेंडरी एवं महाविद्यालय स्तर की कुल 234 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
इस अवसर पर डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खैरागढ़ में "गौ सेवा संगम" कार्यक्रम आयोजित की गई। 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री सुधीर गौतम जी, छत्तीसगढ़ प्रांत सह सामाजिक सदभाव प्रमुख, मुख्य अतिथि श्री विक्रांत सिंह जी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत, जिला- केसीजी, अध्यक्षता श्री शशांक ताम्रकार जी, अध्यक्ष, जनभागदारी विकास समिति डॉ. प. पु. बख्शी स्कूल खैरागढ़, विशिष्ट अतिथि श्री मोतीलाल यादव जी, मा. नगर संघ चालक, श्री मनोज गिड़िया जी, खैरागढ़ खंड व्यवस्था प्रमुख, गिरिजानन्द चंद्राकर जी, अध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़, श्रीमती नीलिमा गोस्वामी जी, श्री राजेन्द्र डाकलिया जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजन एवं सामूहिक रूप से “श्री सुरभ्यै नमः” मंत्र का जाप किया गया और विद्यार्थियों को गौ सेवा का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों को गौ उत्पाद कीट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम जिला नोडल मनोहर चंदेल, छुईखदान नोडल चेतराम वर्मा, श्री देव उदय, श्री मनोज वर्मा, श्री ईश्वर निषाद, श्री प्रदीप सिंह, श्री नंद चंद्राकर, श्री चंद्र भूषण, श्री सतीश, चयनित परीक्षार्थी, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभिन्न संस्थाओं के परीक्षा प्रभारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।






















































































Post a Comment

0 Comments