Ticker

6/recent/ticker-posts

Notice Board

डोंगेश्वर महादेव चोरड़ा धाम

डोंगेश्वर महादेव खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला मुख्यालय से से लगभग 32 किलोमीटर गंडई - बालाघाट के मार्ग पर गरगरा घाटी के समीप स्थित है, जो  जंगलपुर, बगदूर के पास पड़ता है। इस स्थान को चोड़रा धाम के नाम से जानते है। सन 1976 में गंडई के भूतपूर्व जमींदार लाल डोंगेश्वर शाह खुशरों के प्रेरणा से इस स्थान पर शिव मंदिर का निर्माण किया गया। इस स्थान की खास बात यह है कि यहां दो चट्टानों के बीच एक संकरा मार्ग है जो ऊपर की ओर खुलता है इसे मुड़बुलका कहते हैं। माना जाता है कि यही पर एक रहस्यमयी गुफा भी है। प्रति महाशिवरात्रि में यहां विशाल मेला लगता है जिसमें दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच कर भगवान डोंगेश्वर महादेव का दर्शन करते है एवं प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ लेते है।








Post a Comment

0 Comments